बेगुसराय, मई 10 -- बीहट, निज संवाददाता। डा. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बरौनी प्रखंड की सात पंचायतों के महादलित मुहल्लों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। विकास शिविर विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए लोगों से आवेदन लिये गये। कई लोगों को कई योजना का लाभ भी शिविर में दिया गया। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि अमरपुर, मोसादपुर, नूरपुर, पपरौर, पिपरादेवस, सहुरी तथा सिमरिया दो के महादलित मुहल्ले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ ने बताया कि अगला विकास शिविर 14 मई को बरौनी के बथौली, बभनगामा, केशावे, महना, मैदाबभनगामा तथा नींगा के महादलित मुहल्लों में होना है। बरौनी के कुल 62 महादलित मुहल्लों में से 49 में विशेष विकास शिविर का आयोजन हो चुका है। बीडीओ ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर बिहार महादलित विकास मिशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.