बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद के गठन के लगभग तीन साल बीत जाने के बावजूद जरुरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए नप प्रशासन की ओर से रैन बसेरा की कोई भी व्यवस्था नगर में अब तक दिखाई नहीं दे रही है। नगर के किसी भी स्थान पर रैन बसेरा का प्रबंध ऐसे असहाय लोगों के लिए नहीं किया जा सका है। ठंड से ठिठुरते बेसहारा लोगों के लिए सर्दी में बचाव के इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। जबकि, जिला प्रशासन ने पहले ही सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दे रखा है। बरौनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र, स्वास्थय केंद्र व पुरानी बस स्टैंड के सामने व बाजार क्षेत्र मे प्रातः काल ऐसे नागरिकों को ठंड में रात बिताते हुए देखना आम बात है। नतीजतन खुले में इस ठंड में गरीब लाचार लोग रात बिताने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी-कभी उनकी जान...