गोपालगंज, फरवरी 5 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत थावे जंक्शन होकर आगामी दिनों में कई एक्सप्रेस एवं विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसी क्रम में बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित गाड़ी संचालन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी मंडल के नूनखार-देवरिया सदर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण संबंधित रेलखंड पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बरौनी से 9 एवं 14 फरवरी को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते नई ...