लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। वाराणसी मंडल के नूनखार-देवरिया सदर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए गर्डर लांचिंग की जानी है, जिसके कारण ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली को बदले रूट से चलाया जाएगा। इस ट्रेन को नौ और 14 फरवरी को सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट रूट से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 08 एवं 15 फरवरी को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 8 एवं 15 फरवरी को नौतनवा से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...