भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। शादी-ब्याह के मौसम में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ गई है। दूध उत्पादों की मांग इतनी अधिक है कि भागलपुर डेयरी उसे पूरा कर पाने में विफल हो रही है। भागलपुरी डेयरी के पास दूध की किल्लत होने के बाद अब बेगूसराय स्थित बरौनी डेयरी से मदद मांगी गई है। बरौनी डेयरी मदद करने के लिए तैयार है। बरौनी डेयरी से प्रतिदिन पांच टन दूध उत्पाद खासकर दही भागलपुर डेयरी को मिलेगा। प्रबंध निदेशक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बरौनी डेयरी से भागलपुर इकाई या विपणन क्षेत्र के लिए दो टन, बांका, जमुई और मुंगेर डेयरी के लिए एक-एक टन औसत दही प्रतिदिन मंगाया जाएगा। इसके लिए व्यावसायिक वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.