बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी स्टेशन पर स्थित स्टॉल संचालकों की मनमानी से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर गुरुवार को डीसीआई चुनचुन कुमार ने सभी स्टॉलों की सघन जांच पड़ताल की। साथ ही, अनियमितता को लेकर स्टॉल संचालकों की जमकर क्लास भी लगाई। विदित हो कि एक तरफ तो स्टॉल संचालकों द्वारा स्टॉल की साफ-सफाई में कोताही बरती जाती हैं। दूसरी तरफ स्टॉल के सामानों को स्टॉल के बाहर यत्र तत्र रख दिया जाता है। इस कारण प्लेटफार्म पर आने जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। अधिकारी ने बताया कि इससे वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...