बेगुसराय, फरवरी 2 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी राजकीय रेल पुलिस की एएलटीएफ-03 टीम ने सोमवार को रेलवे जंक्शन बरौनी प्लेटफार्म संख्या 01/02 पर नया ऊपरगामी पुल के नीचे पूर्वी छोर साइड पर 31.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सबौरा निवासी लालटुन पासी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में सूचक सअनि धर्मराज ने बरौनी रेल थाना में मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...