बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर परिचालन विभाग के कर्मियों की मनमानी से स्टॉल संचालक परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक सोनपुर मंडल के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद पूर्व से निर्धारित प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों के आवागमन के नियम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। स्टॉल संचालकों ने बताया कि परिचालन विभाग की मनमानी के कारण उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...