धनबाद, नवम्बर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता छठ में आए लोगों के वापस काम पर लौटने के लिए रेलवे ने बरौनी से गोंदिया के बीच चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गोंदिया से सोमवार को ट्रेन की शुरुआत हुई। बरौनी से चार नवंबर से ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन धनबाद होते हुए गोंदिया जाएगी। 08844 बरौनी-गोंदिया स्पेशल चार, पांच, नौ और 10 नवंबर को रात 10.15 बजे बरौनी से खुलेगी। ट्रेन किऊल, झाझा, जसीडीह होते हुए अगले दिन सुबह 6.40 बजे धनबाद, सुबह नौ बजे बोकारो, सुबह 11.20 बजे रांची रुकते हुए देर रात 2.20 बजे गोंदिया पहुंचेगी। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग रुकते हुए गोंदिया पहुंचेगी। 08843 गोंदिया-बरौनी स्पेशल चार, आठ और नौ नवंबर को गोंदिया से शाम 5.15 बजे खुलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे बोकारो, दोपहर 12.10 बजे धनबाद और शाम 7.20 बजे बरौनी पहुंचेगी।...