बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी के तीन केन्द्रों पर बुधवार को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति जांच परीक्षा को लेकर अभ्यास परीक्षा हुई। मध्य विद्यालय बथौली, मध्य विधालय मिर्जापुर चांद तथा भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर में हुई अभ्यास परीक्षा में कुल 244 परीक्षार्थी में 51 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केन्द्राधीक्षकों भरोसी शर्मा, मनोज कुमार राय तथा कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तरीय मेधा अभ्यास परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने तीनों परीक्षाकेन्द्रों का जायजा लिया। बथौली मध्य विद्यालय में 30, मिर्जापुर चांद मध्य विद्यालय में 17 तथा भारत सेवक समाज उच्च विद्यालय हरपुर में चार गैरहाजिर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...