बेगुसराय, सितम्बर 20 -- बीहट। बरौनी अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर ने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की। एक नया मामला पंजीकृत किया गया। राजस्व अधिकारी ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को विभिन्न थानों के बदले अंचल परिसर में ही जनता दरबार आयोजित होगा। संबंधित थाना के जरिये पक्षकारों को अपेक्षित कागजात के साथ उपस्थित होने का नोटिस भेजा जाएगा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...