औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी ने गुरुवार को जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरौनाकला में संचालित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर गोशाला की चौहद्दी सुरक्षित करने और अन्य पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए गोशाला प्रबंधन को आवश्यक इंतजाम करने को कहा। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को दिए जा रहे चारे में हरा चारा न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब शासन से गोवंशों के पालन-पोषण के लिए धनराशि दी जाती है तो उसका उपयोग सही तरीके से होना चाहिए। गोवंशों के लिए बनाई गई पेयजल व्यवस्था की ऊंचाई अधिक मिलने पर उसे ठीक कराने और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था ठीक न मिलने प...