गंगापार, दिसम्बर 6 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आम नागरिकों से लेकर बाजार के व्यापारी तक इन बंदरों से खौफजदा हैं। आए दिन सैकड़ों बंदरों के झुंड गलियों और बाजारों में उत्पात मचाते हैं। लोग बताते हैं कि बंदर राहगीरों पर हमला कर देते हैं, दौड़ाकर घायल कर देते हैं, यहां तक कि घरों की छतों के रास्ते अंदर घुसकर सामान तक उठा ले जाते हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग अपने घरों से निकलते समय डंडा लेकर चलते हैं। बंदरों के हमलों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ लोग स्थायी रूप से विकलांग भी हो गए हैं। बाजार में फल और सब्जी विक्रेता सबसे अधिक परेशान हैं, क्योंकि बंदर उनकी ठेलियों से फल उठाकर भाग जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने कई बार वन विभाग को शिकायतें भेजी हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.