सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। यह बातें सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कही। वह शुक्रवार को बरौंसा-मंडा में बरौंसा-पापर मार्ग चौड़ीकरण के भूमि पूजन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बरौंसा में लखनऊ-बलिया राजकीय मार्ग से निकले लिंक रोड बरौंसा-पापर घाट के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत सत्रह करोड़ पैंतालीस लाख की लागत से निर्मित होने वाली यह सड़क अब करीब आठ किलोमीटर तक सात मीटर चौड़ी होगी। पहले इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर थी। विधायक ने कहा जनता की मांग पर उन्होंने शासन से अनुरोध किया था। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो गया है। मार्च तक लोक निर्माण विभाग काम पूरा कर लेगा। सड़क चौड़ी होने से जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.