धनबाद, फरवरी 12 -- बरोरा। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में प्रथम पाली में बंदी का पूर्ण असर देखा जा रहा है। संयुक्त मोर्चा के नेता अहले सुबह से ही कोलियरी में आकर कैम्प कर गए है। इस हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) संयुक्त मोर्चा से अपने आपको अलग रख है। ये लोग हड़ताल को अपना समर्थन नहीं दिया है। यही वजह है कि बीएमएस समर्थित कुछ मजदूर प्रथम पाली में अपनी हाजिरी बनाया है। लेकिन इसके बावजूद भी कोलियरी का कार्य पूरी तरह ठप है। कोलियरी का लोकल सेल के साथ कोलियरी से एमपीएल और लिंक साइडिंग का कोल ट्रांसपोटिंग भी बाधित है। कोलियरी के पीओ टीएस चौहान समेत अन्य अधिकारी कोलियरी पहुंचकर उत्पादन कार्य को चालू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। सीआईएसएफ के जवान भी तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.