हाजीपुर, फरवरी 5 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र एशियन वॉटर सेंसस 2026 के तहत छह दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे एवं चौथे दिन जंदाहा वन क्षेत्र के बरैला झील सह सलीम अली बर्ड सेंचुरी में बर्ड काउंटकिया गया। एवं पांचवा दिन सलहा और चौर में एशियन वॉटर बर्ड सेन्सन के बर्ड एक्सपर्ट एवं एडब्लूसी कॉर्डिनेटर एसएनएस कॉलेज में जन्तु विज्ञान के विभागाध्यक्ष वेटलैंड मैंन डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बर्ड काउंट की जानकारी दी। बरैला झील में लगभग 05 किलोमीटर के दायरा में लगभग दो से ढाई फीट पानी भरा है और काफी हद तक नरकट इस क्षेत्र में हटा दिया गया हैं, जिससे पानी साफ दिखता है और कई जगह पर कमल के फूल खिलते भी नजर आते हैं। पक्षियों के बारे में डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दर्जनों प्रकार के पक्षी प्रवासी और स्थानीय नजर आते हैं, जिसके कारण झील चिड़ियों से गुलजार है। झील में...