नवादा, जनवरी 19 -- अकबरपुर, निसं। अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत बरेव पंचायत में रविवार को सीएमआर आपूर्ति केंद्र का विधिवत शुभारंभ डीएम रवि प्रकाश द्वारा किया गया। इस दौरान डीएम ने गोदाम परिसर का निरीक्षण किया तथा सीएमआर भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। इस सीएमआर आपूर्ति केन्द्र में 42 हजार क्विंटल चावल रखने की क्षमता है। शुभारंभ के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य योजनाओं के तहत आमजनों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएमआर आपूर्ति कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.