बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष गाड़ी का संचलन बरेली होकर करेगा। नई दिल्ली से 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और गोरखपुर से 21 फरवरी से 07 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। ट्रेन संचालन के संबंध में समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल यह ट्रेन नई दिल्ली से 14:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद 14:54 बजे, हापुड़ 15:34 बजे, मुरादाबाद 18:03 बजे, बरेली 19:22 बजे, शाहजहांपुर 20:32 बजे, हरदोई 21:19 बजे, लखनऊ 23:10 बजे, दूसरे दिन गोंडा 01:50 बजे, बस्ती 03:02 बजे छूटकर गोरखपुर 05:00 बजे पहुंचेगी। 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल यह ट्रेन गोरखपुर से 07:00 बजे प्रस्थान कर बस्ती 08:05 बजे, गोंडा 09:45 बजे, लखनऊ 1...