पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। बरेली हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टेंपो चालक की मौत से घर में कोहराम मच गया है। हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जतीपुर के समीप रविवार रात हुआ। कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही टेंपो सवार लोग घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने हादसे की सूचना जहानाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान 25 वर्षीय दीपक पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम खुन्डारा थाना जहानाबाद और 40 वर्षीय कमलेश ओझा पुत्र किशन ओझा निवासी पिथौरागढ़ थाना पिथौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.