बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली हज सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित समिति के अध्यक्ष अताउर्रहमान के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें जिम्मेदारियों से नवाजा गया। पम्मी खां वारसी ने बताया कि दरगाह आला हजरत प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां के दामाद सय्यद आसिफ मियां को बरेली हज सेवा समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। वे लंबे समय से उत्तराखंड के हज यात्रियों की सेवा में सक्रिय हैं। हाजी साक़िब रजा खां को उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और हज सेवक हाजी सय्यद असद अली, सचिव व हज सेवक मोहम्मद शादाब रजवी, प्रभारी व हज सेवक नईम ख़ान, सदस्य एवं हज सेवक मौलाना शाने रजा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.