रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- किच्छा, संवाददाता। साइकिल से बाला जी धाम फतेहगंज जनपद बरेली से घर वापस लौट रहे व्यक्ति की चुकटी देवरिया के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 52 वर्षीय नरपत सिंह पुत्र कुंदन लाल निवासी शिव शक्ति विहार चुकटी देवरिया, सिडकुल रुदपुर में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह हर पूर्णमासी को फतेहगंज बरेली बाला जी धाम दर्शन करने जाता था। रविवार सुबह वह साइकिल से बाला जी धाम के दर्शन करने गया था। रात में लौटते समय चुकटी देवरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। घायल अवस्था मे उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.