मुख्य संवाददाता, जनवरी 26 -- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के कथित अपमान तथा यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गणतंत्र दिवस के दिन दिए गए इस इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया निर्णय बताया है और साफ किया है कि वह किसी भी दबाव या समझाइश में आकर अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। इस बीच बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम भी सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मेयर ने कहा कि यूजीसी कानून में खामियां हैं और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर उन खामियों को दूर कराया जाएगा। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित ...