बरेली, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौर हरि सिंघानिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को बरेली व मथुरा की बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें बरेली की टीम ने मथुरा को 84 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब फाइनल में बरेली का मुकाबला कानपुर व प्रयागराज के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम के साथ 25 जनवरी को कानपुर में होगा। मैच में टॉस जीतकर बरेली के कप्तान राहुल कपूर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बरेली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 174 रन का स्कोर बनाया। बरेली की टीम में सर्वाधिक रन शादाब हुसैन ने 71, अभिषेक द्विवेदी ने 25 और आनंद मंडल ने 17 रनों का योगदान दिया। मथुरा की ओर से अजय ठाकुर ने चार विकेट, प्रमोद यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मथुरा की पूरी ...