आगरा, सितम्बर 8 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस के डिबाई स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 सितंबर से डिबाई स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन स्टेशन पर दोपहर 2:26 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव लेकर 2:28 पर रवाना होगी। गाड़ी सं. 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस 15 सितंबर से डिबाई स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन स्टेशन पर सुबह 11:28 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 11:30 बजे रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.