शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। दिल्ली से लखनऊ जाते समय राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामासीश राय और प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा का शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बिमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर आत्माराम मौर्या, रामसेवक वर्मा, नवी खां, सलमान खां, शकील, सत्यपाल, राममूर्ति वर्मा, रवि शुक्ला, अभिषेक भारद्वाज, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अरुण वर्मा, गोपाल, कुलदीप मिश्रा, सुमित, शोभित एवं चमन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...