नई दिल्ली, जून 8 -- यूपी के बरेली जिले में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर में खेलने आई सात वर्षीय बच्ची से पड़ोसी किरायेदार ने रेप किया। बच्ची के परिजन को घटना की जानकारी हुई तो आरोपी फरार हो गया। बच्ची आरोपी को चाचा कहती थी और उसके घर में खेलने जाती थी। बच्ची के परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने 35 वर्षीय रफीक किराये पर रहकर जरी का काम करता है। उनकी सात वर्षीय बेटी रफीक को चाचा कहती थी और उसके घर खेलने भी चली जाती थी। शनिवार शाम भी उनकी बेटी रफीक के कमरे पर खेलने गई थी। वहां से घर आकर वह लेट गई और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। बेटी को सुस्त देखकर कुछ देर बाद वह हालचाल पूछने लगी तो देखा कि उसके कपड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.