बरेली, फरवरी 4 -- शहर में स्वास्थ्य विभाग का एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान पिछड़ गया है। वर्ष 2025-26 में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 5.60 लाख लोगों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य है। लेकिन अप्रैल से दिसंबर माह तक सिर्फ 54 प्रतिशत लोगों की ही एनसीडी स्क्रीनिंग हो सकी है। तीन माह में करीब 46 फीसदी लोगों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करना कठिन हो गया है। गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग अब तक लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, लेकिन शहर में अब तक 46 प्रतिशत लोगों की एनसीडी स्वास्थ्य जांच नहीं हो सकी है। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को शहर में 5 लाख 60 हजार से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य दिया गया था। इसके अंतर्गत 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.