बरेली, दिसम्बर 17 -- बरेली। बारादरी पुलिस ने डोहरा रोड स्थित महेंद्रनगर कॉलोनी के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्थानीय कॉलगर्ल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पांच युवक शामिल हैं, जिनमें से एक आरोपी पीलीभीत बाईपास पर हुए गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। मंगलवार देर रात सूचना मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बारादरी पुलिस और महिला सशक्तिकरण टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जैसे ही वहां दस्तक दी गई अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में शामिल रहा रोहित ठाकुर, डेलापीर का सोनू, स्टेडियम रोड का बसंत, मिथ...