संभल, जनवरी 3 -- चन्दौसी निवासी एक परिवार से बरेली स्टेशन पर शुक्रवार की रात ट्रेन में सीट को लेकर कुछ युवाओं ने मारपीट कर दी। जिसकी सूचना परिवार ने फोन करके अपने घर पर दे दी । इसके बाद काफी संख्या में लोग चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन आने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मोहल्ला बड़ा महादेव निवासी एक परिवार की दो महिलाएं व दो पुरुष दो शुक्रवार की रात दौराई - देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से चंदौसी आ रहे थे। बरेली रेलवे स्टेशन पर जब वह ट्रेन में सवार हुए तो सीट को लेकर कुछ युवाओं से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवाओं ने परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी सूचना परिवार ने चंदौसी अपने घर पर दे दी । इससे काफी संख्या में लोग चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। रात करीब 11:45 बजे जब ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुं...