बरेली, दिसम्बर 29 -- पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर ने बरेली में ठंड का असर और बढ़ा दिया है। रविवार को शहर में पूरे दिन गलन भरी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बादलों और कोहरे की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन धूप न निकलने से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान और नीचे लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.