फरीदपुर (बरेली), जुलाई 6 -- यूपी के बरेली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। फतेहपुर में बहुसंख्यक आबादी के बीच ताजिया रखने के दौरान पड़ोस की दुकान का चबूतरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसको लेकर वहां रहने वाले व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने विवाद शांत करने को अपनी ओर से मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने गिरफ्तारी न होने तक ताजिया न निकलने देने की बात कही है। फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा में बहुसंख्यक आबादी के बीच उत्तम अग्रवाल के घर के सामने रात में ताजिया रखने की कई वर्ष पुरानी परंपरा है। कभी इसको लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ। मगर शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे यहां ताजिया रखने के दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पड़ोस के व्यापारी दीपक अग्रवाल का चबूतरा हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.