बरेली, अगस्त 15 -- बरेली, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रामनगर की ऐतिहासिक लिलौर झील में नौका विहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत काल में इस झील का उल्लेख किया गया है । यह भोग की भूमि नहीं बल्कि योग की भूमि है। उन्होंने कहा कि यहां पर स्टीमर व एन.डी.आर.एफ की नाव प्रशासन ने चलाई है। जल्द ही यहां पर इंटरलॉकिंग रोड बनाई जाएगी जिस पर पटरियां भी होगी तथा लोग अपने परिवार सहित फैमिली ट्रेन का आनंद ले सकेंगे। बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा जिसमें झूले आदि होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग यहां घूमने आए उनके साथ प्रेम की भावना के साथ व्यवहार करें। बताया कि इस झील के सौंदर्यकरण के लिए 20 लाख से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.