बरेली, जुलाई 16 -- इज्जतनगर के सिद्धार्थनगर में किराए पर रहने वाली नगर निगम की महिला सफाईकर्मी की उसके दूसरे पति ने सिर पर प्रहार करने के बाद ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चार दिन पहले ही दोनों इस मकान में किराये पर रहने पहुंचे थे। फतेहगंज पश्चिमी के गांव पिथूपुरा में रहने वाली 35 वर्षीय दीपमाला उर्फ दीपा की शादी करीब दस साल पहले प्रेमनगर में अशरफ खां छावनी निवासी नगर निगम के सफाई कर्मचारी बबलू से हुई थी। कोविड के दौरान बबलू की मौत होने पर दीपमाला को मृतक आश्रित में नौकरी मिल गई। इसके करीब दो साल बाद दीपमाला ने बारादरी के माधोबाड़ी निवासी राजीव से दूसरी शादी कर ली और इज्जतनगर के सिद्धार्थनगर में संतोष कुमार के मकान में किराए पर रहने लगे। पहले पति से दीपमाला के दो बच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.