बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध असलहे और गोकशी के औजार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि घुमंतु गोवंशीय पशुओं की तलाश कर गोकशी की घटना को अन्जाम देने वाले दो संदिग्ध व्यक्ति फाइव एंक्लेव के पीछे खेतों में जंगल के पास घूम रहे हैं। सूचना पर थाना बारादरी पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की तरफ से आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, जिसमें दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया, ज...