आगरा, दिसम्बर 25 -- बरेली में अधिवक्ता की हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर जनमंच ने आक्रोश जताया है। जनमंच ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया व बार काउंसिल ऑफ यूपी से घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। नहीं तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच की बैठक गुरुवार को दयालबाग स्थित कार्यालय पर हुई। अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह ने प्रदेश सरकार से घटना के हमलावरों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित अधिवक्ता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...