बदायूं, नवम्बर 27 -- उझानी, संवाददाता। बरेली-मथुरा हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले दंपति सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को सोरों पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर आगरा और बरेली ले गए। मंगलवार रात उझानी के गांव भवानीपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी बांकेलाल निजी कार से छर्रा अलीगढ़ अपने चालक के साथ शादी समारोह में जा रही थी। दूसरी कार सवार उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले संजीव पुत्र शरद चंद्र आगरा से चंदौसी जा रहे थे। बरेली-मथुरा हाईवे पर कासगंज जिले के थाना सोरों इलाके में कछला पुल पार मानपुर नगरिया और कछला के मध्य पेट्रोल पंप के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भवा...