संभल, फरवरी 1 -- संभल। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन से चन्दौसी के व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापारी इस ट्रेन के चलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे, जो अब पूरी होने पर क्षेत्र के व्यापार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ट्रेन के शुरू होने से चन्दौसी का संपर्क आसपास के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से और बेहतर हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। खुशी के इस अवसर पर व्यापारियों ने चन्दौसी रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और रेलवे प्रशासन का आभार जताया। व्यापारियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...