संभल, फरवरी 2 -- कोरोना काल के दौरान बंद की गई बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन से नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी है। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक व अन्य रेलवे कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले कई वर्षों से इस ट्रेन को चलाने के लिए संघर्ष कर रहा था व्यापार मंडल की मांग पर ही ये ट्रेन पुनः चलाई गई है। बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन से सबसे अधिक लाभ मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को होगा। साथ ही बरेली से बांदीकुई के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भी अब सुगम सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान सभासद अमन कोरी, ऋषभ रस्तोगी, सद्दाम, निशांत शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.