बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। बरेली अब औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों का नया हब बनने जा रहा है। छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए नई औद्योगिक टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा। बीडीए ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है और जमीन खरीददारी भू-स्वामियों की आपसी सहमति से की जाएगी। परियोजना में आपत्तियां मांगी गई है उनके निस्तारण के बाद जमीन अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली हाईवे के पास विकसित की जाने वाली इस नई औद्योगिक टाउनशिप के लिए बड़ी जमीन खरीदी जाएगी। इस परियोजना के तहत सक्षम और मध्यम उद्यमियों के लिए विशेष औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि इस औद्योगिक परियोजना के लिए कुल 124 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसमें रसूला चौधरी, भिटौरा, नौगवां, चिटौली और रहपुरा जागीर की जमीन शामिल है। भूमि खरीददारी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.