बरेली, जून 25 -- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने बरेली को एक बार फिर से अंडर-17 स्कूल नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी दी है। बरेली ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की थी। जीआईसी के मैदान पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में यह प्रतियोगिता प्रस्तावित है। 69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 का कैलेंडर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की 110 खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया है। बरेली को अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। लगातार दूसरे वर्ष बरेली इसका आयोजन करेगा। पिछले वर्ष एसजीएफआई ने बरेली पर भरोसा जताते हुए इस प्रतियोगिता की मेजबानी दी थी। पहली बार मेजबानी मिलने के बाद भी शानदार आयोजन कराने का बरेली को लाभ मिला। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि जीआईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.