कानपुर, दिसम्बर 10 -- 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बरेली ने आगरा जोन को 35 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट टीम ने लखनऊ जोन को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में बरेली हंटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से अन्नू चपराना ने 61 रन, अतुल चौधरी ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सीएच साहिल, वैभव त्यागी, योगेश मिश्रा ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी आगरा जोन की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव त्यागी ने 38 रन व आशीष तोमर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अन्नू चपराना ने तीन, कमल चंदेल ने दो विकेट लिया। आलराउंड प्रदर्शन के लिए अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.