बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिविजन ने तीन दिसंबर से बंद चल रही बरेली- दिल्ली बरेली पैसेंजर ( 54075- 54076) के पुनः संचालन को अनुमति दे दी है। आज 5 फरवरी गुरूवार से इस ट्रेन का संचालन अपने निर्धारित समय शाम को 17:15 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। ऑपरेटिंग विभाग ने पैसेंजर ट्रेन संचालन को तैयारी कर ली। यह ट्रेन 28 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई थी, लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 5 फरवरी से चलने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन रामगंगा, बिषारतगंज, आँवला वाया चंदौसी होकर दिल्ली को जाएगी। जिससे ब्रांच लाइन आंवला रेल मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत होगी। शाम को जाने वाले डेली पैसेंजर्स के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.