बरेली, दिसम्बर 2 -- फरीदपुर, संवाददाता। यात्रियों को लेकर आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस से निकालकर यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो यात्रियों को गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। मंगलवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस शाहजहांपुर से यात्रियों को लेकर बरेली आ रही थी। बस फरीदपुर से पहले द्वारिकेश चीनी मिल के ओवर ब्रिज से आगे निकली। इसी दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सात यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में शाहजहांपुर के कटरा निवासी संतोष कुमार बर्मा की पत्नी मुन्नी देवी,शाहजहांपुर के अजीजगंज के मनफूल कॉलोनी के जगत सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा, सेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.