बरेली, फरवरी 10 -- बरेली। 12 फरवरी को प्रस्तावित बरेली ट्रेड यूनियंस की हड़ताल को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नैतिक समर्थन दिया है। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत हड़ताल श्रमिकों, कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है। सचिव आफाक अहमद ने बताया कि इन जनहितकारी मांगों को देखते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने इस हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। संयोजक जितेंद्र व कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैसल ने बताया कि ट्रेड यूनियनों की यह लड़ाई केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...