बरेली, जनवरी 1 -- बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस पर चढ़ते समय एक नंबर प्लेटफार्म पर यात्री के लिए ट्रेन काल बन गई। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय प्रयागराज के थाना क्षेत्र जलालपुर के गांव बड़ागांव निवासी रामजी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इन नँबर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से निकलकर यात्री रामजी रेल ट्रैक पर गिरा। जिससे उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। धड़ से गर्दन अलग हो गई। काफी देर तक त्रिवेणी एक्सप्रेस रुकी। आरपीएफ- जीआरपी ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। परिवार वालों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...