बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बरेली की मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी अब नई गति पकड़ने जा रही है। महिला सामर्थ्य योजना के तहत गठित यह कंपनी जिले के डेयरी सेक्टर की दिशा और दशा बदलने की तैयारी में है। बजट में किए गए प्रावधानों से कंपनी को मजबूत आधार मिलेगा, जिससे पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य सीधे उनके खातों में मिल सकेगा। दरअसल, प्रदेश सरकार पांच मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में कार्य शुरू हो चुका है, जबकि प्रयागराज और लखनऊ में गठन प्रस्तावित है। डेयरी से जुड़े हजारों परिवारों की मौजूदगी के चलते बरेली को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अब तक गांवों के पशुपालक निजी डेयरियों और बिचौलियों पर निर्भर थे, जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। नई व्य...