बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। बरेली कॉलेज के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के शिक्षकों द्वारा नववर्ष मिलन समारोह एवं खिचड़ी सहभोज का आयोजन महाविद्यालय में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर एपी सिंह एवं पूर्व निदेशक प्रो. अनुराग मोहन उपस्थित रहे। प्रो. एपी सिंह ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की 2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ शिक्षकों के हित में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीताराम ने किया। अंत में डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. जसपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. अक्षय शुक्ला, डॉ. नाजिया खान, डॉ. सारा बासू, डॉ. अजीता सिंह, डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. निष्ठा सेठ, डॉ. गौरव भूषण, बबलू, मुकेश कुमार, हर्षित तिवारी आदि शिक्षक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...