संवाददाता, नवम्बर 17 -- Dead body in College Campus: उत्तर प्रदेश के बरेली के बरेली कॉलेज कैंपस में सोमवार की सुबह हड़कंप मच गया। कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में 26 साल के एक लड़के की लाश मिली। लाश बेल्ट के सहारे लोहे की बीम से लटक रही थी। कॉलेज में लाश देखकर लोग दंग रह गए। वहां भीड़ जुट गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद रहे चीफ प्रॉक्टर प्रो.आलोक खरे ने फोन कर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर सबूत जुटाए। बेल्ट से लटकते मिले लड़के की शिनाख्त कर ली गई है। इस लड़के का नाम बिहारी था। उसकी उम्र करीब 26 साल थी। बिहारी के भाई रामकिशोर ने बरेली कॉलेज से मिली लाश क...