बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। बरेली कॉलेज की रोवर-रेंजर इकाई के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने किया। डॉ. शालिनी सक्सेना, रेंजर लीडर ने स्काउट गाइड के उद्देश्यों और चरित्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने उन्हें अनुशासन, सेवाभाव और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। प्रो. वंदना शर्मा ने सभी को आशीर्वाद दिया। प्रो. आशा रानी, प्रो. संगीता सिंह, प्रो. कविता, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. मोनिका आदि रहे। जिला स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पुष्पकांत शर्मा आगामी पांच दिनों तक प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. विवेक त्रिपाठी रेंजर लीडर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.