बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। बरेली कॉलेज के चित्रकला विभाग में 12 जनवरी सोमवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में बीए प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर तथा एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों व सभी शोधार्थियों व शिक्षकों की कलाकृति प्रदर्शित की जाएगी। विभाग प्रभारी प्रो. एबीएल लखटकिया ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष काजी अलीमउद्दीन व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. ओपी राय रहेंगे। प्रदर्शनी 13 जनवरी को सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे तक खुली रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...